देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-30/06/2026- थाना क्षेत्र में घटित वाहन चोरी की घटना का कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा किया अनावरण । घटना करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी का वाहन बरामद।
दिनांक 29.06.2026 को पुनित बजाज पुत्र स्व0 अशोक कुमार बजाज निवासी डी-1683 आईडीपीएल वीरभद्र ऋषकेश देहरादून ने थाना हाजिर आकर एक किता तहरीर बावत स्वंय की स्कूटी स0 UK14-6763 को दिनांक 27.6.26 को अपनी दुकान बजाज ट्रेडर्स पुरानी चुंगी किसी व्यक्ति के द्धारा चोरी किये जाने की प्राप्त होने पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0-260/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। दिनांक 30.06.2026 को गस्त करते मंडी तिराहा से गस्त करते हुए सिटी गेट से अन्दर आईडीपीएल को जाने वाले सड़क पर पहुच कर गश्त कर रहे थे । तो पूर्व में मामूर किए गए मुखबिर खास ने सूचना दी जो स्कूटी पुरानी चुंगी से कुछ दिन पहले शाम को चोरी हुई थी जिसे आप ढूंढ रहे हैं, उस स्कूटी को आज दो व्यक्ति पैदल पैदल गोल चक्कर आईडीपीएल से खंडहर की तरफ ले जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्धारा उक्त दोनो व्यक्तियों को भागने का मौका दिये बिना घेर-घोटकर मौके पर पकड लिया। पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए इस तरह रात में सुनसान जगह में खड़े होने व उक्त एक्टिवा के बारे में पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम रवि पुत्र राकेश निवासी गली नंबर- 01 विस्थापित आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 23 वर्ष) तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कृष ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर विस्थापित आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 20 वर्ष) बताया पीछे मुडकर जाने का कारण पूछा तो इधर उधर की बाते करने लगे पकड़े गए व्यक्तियों से शक्ति से पूछने पर बताया गया कि साहब हम दोनो भाई है और नशे (स्मैक) के आदि है हम दोनो भाईयों के द्वारा यह एक्टिवा तीन से चार दिन पहले पुरानी चुंगी के पास से साम के समय चोरी करी थी जिसे आज हम दोनो बेचने जा रहे थे तेल खत्म होने के कारण पकड़े जाने के डर से एक्टिवा को यहां खंडहर मे खड़ी कर रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया उक्त एक्टिवा का भौतिक निरीक्षण किया गया तो एक्टिवा के आगे पीछे वाहन स0 नम्बर प्लेट -UK146763 लगी है मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुई एक्टिवा है ,जिसको दोनो अभियुक्तगण द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से एक राय होकर चोरी करना स्वीकार किया है । अतः अभियोग मे धारा 317(2), 3(5) बी0एन0एस की वृद्धि की गयी। अभियुक्तगण उसके जुर्म से अवगत कराकर नियमनुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को आज समय से सम्बन्धित न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण*
*********************
पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों के द्धारा बताया कि हम दोनो भाई है और नशे (स्मैक) के आदि है हम दोनो भाईयों के द्वारा यह एक्टिवा तीन से चार दिन पहले पुरानी चुंगी के पास से सायं के समय चोरी की थी जिसे आज हम दोनो बेचने जा रहे थे तेल खत्म होने के कारण पकड़े जाने के डर से एक्टिवा को यहां खंडहर मे खड़ी कर रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
——————————–
01-रवि पुत्र राकेश निवासी गली नंबर 1 विस्थापित आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 23 वर्ष)। 2. कृष ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर विस्थापित आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 20 वर्ष) ।
*बरामद वाहन का विवरण*
*******************
01-स्कूटी स0 UK14-6763एक्टिवा रंग सफेद
**********************
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
*********************
अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*********
*पुलिस टीम*
***************
1-उ0नि0 निखेलश बिष्ट
2-कानि0 158 प्रदीप
3-का0 1109 सौरभ







0 Comments