उत्तराखंड

*श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसईबोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 14.05.2026 . श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा १२वी बोर्डपरीक्षा २०२५-२०२६ में उत्कृष्ट…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 14.05.2026

.

श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा १२वी बोर्डपरीक्षा २०२५-२०२६ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौर्वान्तितकिया है. विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष, उत्साह एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है.

विद्यालय की मेधावी छात्र सान्वीने 93.4% और निकुंज गुप्ता छात्र ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया . मनीषा 92.4% अंको के साथ द्वितीय , प्रेम तायल ने 92.2%अंको के साथ तृतीय, कृपा गुप्ता ने 90.2% के साथ चतुर्थ , नैतिक मिश्रा 89 .6% तथा शिवानी 89.2% अंको के साथ कर्मश पांचवा एवं छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा .

विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया . कला वर्ग में मनीषा , वाणिज्य वर्ग में सान्वी और निकुंज गुप्ता तथा विज्ञानं वर्ग में प्रेम तायल , नैतिक मिश्रा एवं शिवानी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढाया.

विद्यालय के अध्यक्ष महंत वत्सल प्रपन्ना शर्मा जी महाराज एवं सचिव वरुण शर्मा जी ने व्द्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सपर्पण, अनुशासन एवं अथक परिश्रम का परिणाम बताया.

प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें तथा उसके अभिभावकों को शुभकानाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की.

विद्यालय प्रशाशन ने विश्वाश व्यक्त किया की विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम गोर्वान्तितकरते रहेंगे.

“ परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इसे एक बार फिर सिद्ध कर दिखाया .”

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.