उत्तराखंड

*ऋषिकेश-बंदरों का आतंक बढ़ा, शहरवासियों में दहशत का माहौल- डॉ नेगी*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश:- तीर्थनगरी ऋषिकेश में बंदरों की संख्या में वृद्धि और उनका लगातार शहरी इलाकों में प्रवेश लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश:- तीर्थनगरी ऋषिकेश में बंदरों की संख्या में वृद्धि और उनका लगातार शहरी इलाकों में प्रवेश लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है।हरिद्वार रोड स्तिथ उग्रसेन नगर वार्ड नम्बर 22 में इन दिनों बंदरो ने भय का माहौल बनाया हुवा है। स्थानीय निवासी समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने बताया कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से उग्रसेन नगर, ऋषि एवेन्यू सोसायटी में बंदरो की आमत लगातार बढ़ने से स्थानीय लोगो मे भय का माहौल व्याप्त है। उग्रसेन नगर वेलफेयर कल्याण समिति द्वारा बंदरो के आतंक से निजात दिलाने हेतु पिछले माह ही एक शिकायती पत्र नगर निगम ऋषिकेश दप्तर में दिया जा चुका है जिसपर अभीतक कोई भी ठोस कार्यवाही नही हुई है। समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने बताया कि बंदर अक्सर घरों में घुसकर खाने-पीने की चीज़ें चोरी कर लेते हैं।छतों पर सुखाने रखे गए कपड़ो को भी इधर उधर बिखेर या फाड़ देते हैं, इसके अलावा बिजली एवं वाईफाई की केवल लाइनों पर लटक लटककर उनको तोड़ देते हैं। इसके अलावा आते जाते लोगो के हाथों पर पकड़े हुवे समान के थैले पर झपट पड़ते है या कभी कभी हमला तक कर देते हैं। जिसके कारण वरिष्ठ नागरिकगण अब घरों के बाहर आंगन में भी हाथ पर डंडा लेकर बैठने पर मजबूर हैं साथ ही सुबह और शाम के समय सैर पर घूमने जाने वाले सभी वृद्धजनों के साथ ही स्कूल एवं ट्यूशन आने जाने वाले बच्चों में भी भय का माहौल हर वक्त बना हुवा हैं। चूंकि उग्रसेन नगर ऋषि एवेन्यू सोसायटी में अधिकतर सीनियर सिटीजन परिवार निवास करते हैं इसलिए नगर निगम प्रशासन एवं वन विभाग से अनुरोध हैं कि तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुवे पिंजरा लगाकर आतंकी बंदरो से निजाद दिलाने का कष्ठ करें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.