उत्तराखंड

*एनजीए विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष, उत्साह एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है।

विद्यालय की मेधावी छात्रा इशिता सिंह ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्वेता यादव ने 98.2% अंकों के साथ द्वितीय, प्रीतिका ने 96.8% अंकों के साथ तृतीय, निहारिका निषाद ने 96.6% अंकों के साथ चतुर्थ तथा अंशिका ने 96.2% अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। कला वर्ग में इशिता सिंह, वाणिज्य वर्ग में सूरज राम तथा विज्ञान वर्ग में रतन सिंह राणा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संचालक संत जोध सिंह जी महाराज ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन एवं अथक परिश्रम का परिणाम बताया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

विद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

“परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं — और एनजीए के विद्यार्थियों ने इसे एक बार फिर सिद्ध कर दिखाया।”

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.