ऋषिकेश

*नववर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने खास-ओ-आम को दी शुभकामनाएं*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 31 दिसम्बर 2023 - नववर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार मार्ग, लक्ष्मण झूला…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 31 दिसम्बर 2023 –

नववर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार मार्ग, लक्ष्मण झूला मार्ग पर दुकानदारो, व्यापारियों, राहगीरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान नूतन वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी।

डॉ अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला नववर्ष व्यापारियों, स्थानीय लोगों सहित देश व प्रदेश के लिए खुशहाली भरा हो। उन्होंने कहा कि नववर्ष हर वर्ग हर समाज के लिए खास बने।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नव वर्ष संक्रमण मुक्त हो, समाज के सभी लोग एकजुट, भाईचारे के साथ रहे। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, संजय शास्त्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, देवदत्त शर्मा, रूपेश गुप्ता, नितिन सक्सेना, दिनेश सती, शिव कुमार गौतम, अखिलेश मित्तल, राजू नरसिम्हा, जगावर सिंह, अभिनव पाल आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.