ऋषिकेश

*ऋषिकेश -48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शिवाजी नगर निवासी 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज- 31/12/2023 ऋषिकेश- *अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी…

देवभूमि जे के न्यूज- 31/12/2023 ऋषिकेश-

*अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर सनशाइन स्कूल शिवाजी नगर के पास से एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त-
अनुराग नेगी उर्फ सोनू गंजा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह नेगी निवासी मैन रोड शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 42 वर्ष

*बरामदगी-
1-48 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की

*पुलिस टीम-
1-हेड कांस्टेबल संदीप राठी
2-कांस्टेबल बृजेश

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.