देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -30/APR/2026 डोईवाला- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दून पब्लिक स्कूल ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) एवं आई.एस.सी. (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10 में छात्र सार्थक पाल ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सिद्धांत रतूड़ी ने 93% अंकों के साथ द्वितीय तथा निहित गुप्ता ने 92.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पार्थ काला ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल पंवार ने 95% अंकों के साथ द्वितीय तथा आदित्य नेगी ने 94.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
वाणिज्य वर्ग में पायल चौहान ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनीषा चमौली ने 87% अंकों के साथ द्वितीय तथा विधि नेगी ने 86% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सचिव श्री एस. एल. रतूड़ी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय के निदेशक श्री विनय रतूड़ी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देता है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रबंधक श्री सोमिल रतूड़ी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षकों के सतत प्रयासों से विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षिक वातावरण प्राप्त हो रहा है, जिसके फलस्वरूप इस वर्ष कक्षा 10 एवं 12 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राज शेखर दत्त मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण—जिनमें जितेंद्र प्रसाद सकलानी, श्रीमती अनीता नैथानी, सोनू रावत, विकास डोबरियाल, अनुपम ममगाईं, श्रीदेव पंत, रोशन लाल एवं डीकेश्वर डोभाल—ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
