उत्तराखंड

*ऋषिकेश- आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री करते चार को किया गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़- 28/04/2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ऋषिकेश…

देवभूमि जे के न्यूज़- 28/04/2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चंद्रेश्वर नगर, श्यामपुर , जेजे ग्लास फैक्ट्री , आदि स्थानों पर दबिश कर बड़ी सफलता हासिल की है। संपूर्ण कार्यवाही में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 83 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 98 पव्वे अंग्रेजी शराब लगभग 04 पेटी शराब एवं 02 दोपहिया वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 60, 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया । शराब एवं वाहन का अनुमानित बाजारी मूल्य लगभग 150000 रुपए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है
( 1) शिवम कुमार पुत्र दयाराम सिंह निवासी सिकंदरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश
(2) अनिल नोनियल पुत्र पूरन नोनियाल
( 3)आशिष कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी देहात हरदोई उत्तरप्रदेश (4)अंकित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी शीशम झाड़ी टिहरी गढ़वाल

जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध ‘जीरो अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में जन-भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। हमने अपनी सूचना तंत्र को मजबूत किया है और जनता से भी अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।”ऋषिकेश आबकारी विभाग एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीमें अवैध शराब की बिक्री के अड्डों को चिन्हित कर चुकी हैं,जिनको मूलतः खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया टीम में शामिल अन्य अधिकारी एवं कार्मिक शामिल रहे जिनका विवरण निम्न प्रकार है
1- पान सिंह राणा एवं उमराव सिंह राठौड़ उप आबकारी निरीक्षक,
2 – अर्जुन सिंह, हेमंत कुमार,दीपा गोविंद ,एवं राकेश नाथ प्रधान आबकारी सिपाही
3- अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा,सोनम , दामिनी,बबीता आबकारी सिपाही आदि सम्मिलित रहे

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.