उत्तराखंड

*तहसील ऋषिकेश के अंतर्गत ”गौ सम्मान आह्वान अभियान” में संतों का हुआ जोरदार स्वागत*

देवभूमि जे के न्यूज़- आज तहसील ऋषिकेश के अंतर्गत ''गौ सम्मान आह्वान अभियान'' मे सम्मिलित हुए मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज, पूज्य चिन्मयानंद बापू,…

देवभूमि जे के न्यूज़-

आज तहसील ऋषिकेश के अंतर्गत ”गौ सम्मान आह्वान अभियान” मे सम्मिलित हुए मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज, पूज्य चिन्मयानंद बापू, महामंडलेश्वर दयाराम दास जी, पूज्य गौ प्रेमी ईश्वर दास जी महाराज ,पूज्य कृष्णाचार्य जी महाराज, पूज्य स्वामी अयोध्या दास रामायणी जी महाराज, स्वामीनारायण आश्रम के परमाध्यक्ष व अन्य पूज्य संत गण एवं गौ माता प्रेमी धार्मिक जनता का तहसील परिसर ऋषिकेश मे भव्य स्वागत का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कथूरिया द्वारा किया गया । जिसमें पूज्य संत वृंद का फूल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए मीठा जल शरबत एवं मिल्क आइसक्रीम प्रसाद का वितरण किया गया!

पूज्य संतो द्वारा गौ माता सम्मान अभियान के अंतर्गत एसडीम ऋषिकेश को ज्ञापन दिया गया! उक्त पावन आयोजन मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण महासचिव राज कौशिक, सुभाष भट्ट, लालमणि रतूड़ी , मोहन पेन्यूली, विपुल शर्मा, मनोज पवार, सुनील उनियाल, कपिल शर्मा, दिनेश चंद डिमरी, शैलेंद्र चौहान, लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा ,राजेश साहनी, अतुल यादव, यतींद्र थपलियाल, प्रवीन कुमार, हरीश आजाद ,धर्मेश पासवान, कमलेश राजभर, हरीश राणा, नेपाल सिंह, मीनू गोयल आदि अधिवक्तागण सम्मिलित हुए!

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.