उत्तराखंड

*शिवानी फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम- झटके कई स्वर्ण पदक*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 4th उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून में स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 4th उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून में स्थित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित हुई जिसमें तीर्थ नगरी ऋषिकेश के शिवानी फाइट क्लब के खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में सोनाक्षी, वर्णिका कोटियाल, मनन डोगरा, आरव रावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया वही जुनियर वर्ग में साइमन सपरा, नैतिक राजपूत, सार्थक भट्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में सानिया बढई ने स्वर्ण पदक हासिल कर तीर्थ नगरी का मान बढ़ाया है।

उक्त प्रतियोगिता में कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के लिए हुआ है।
इसी तरह जूनियर वर्ग चयनित खिलाड़ियों का चयन आगामी भुवनेश्वर उड़ीसा एवं सीनियर वर्ग में चयनित खिलाड़ी का चयन गुजरात के लिए हुआ है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिवानी देव भूमि फाइट क्लब अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष विपिन डोगरा, उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग असोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, सचिव मुक्तिपता सतपथी, ओम प्रकाश मल, सतेंद्र कुमार, एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.