*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, मेरिट सूची में चमके नाम*


देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने राज्य की वरीयता सूची (मेरिट) में स्थान प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
हाईस्कूल मेरिट में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं:
सक्षम – 13वीं,
अक्षिता गैरोला – 16वीं,
अर्णव बसलियाल – 17वीं,
निखिल रतूड़ी – 20वीं,
अभिषेक राणा – 21वीं,
शिवानी सेमवाल – 24वीं,
सांची चोपड़ा – 25वीं।
इंटरमीडिएट मेरिट में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं:
आर्यन – 2वीं,
गौरव – 17वीं,
हिमांशु गुप्ता (कॉमर्स) – 23वीं,
अन्वेषिका – 25वीं।
विद्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान एवं गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में 245 तथा इंटरमीडिएट में 271 पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं शिक्षकगणों ने भी मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्मृति चित्र लेकर इस गौरवपूर्ण क्षण को संजोया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना मां गंगा से की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल, वीरेंद्र कंसवाल, यशोदा भारद्वाज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर भट्ट सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *