*अराध्य बनर्जी ने गृह परीक्षा में मारी बाजी, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज का परिणाम घोषित*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 का गृह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 6 के अराध्य बनर्जी ने 96.65% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान कक्षा 8 के नमीष रतूड़ी (95.75%) तथा तृतीय स्थान कक्षा 7 की अंजलि (94.60%) ने प्राप्त किया।
वहीं जूनियर वर्ग में वर्षभर की सभी गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ भैया नमीष रतूड़ी एवं बहन अराध्य बनर्जी रही, जबकि सीनियर वर्ग में भैया विनय एवं बहन तेजस्विनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत किया गया।
गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी एवं विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल ने विद्यालय के शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं के नाम घोषित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शशि कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इ. अनिल मित्तल, प्रबंध समिति संरक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास का भी केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए उत्कृष्ट नागरिक बनने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.40% रहा। साथ ही उन्होंने एवं प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि प्रत्येक कक्षा के टॉप 10 एवं प्रत्येक वर्ग के टॉप 3 छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
संदीप कुमार एवं रजनी गर्ग के संचालन में चले कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेन्द्र पोखरियाल, एड. विनोद कुमार, विक्रम सिंह नेगी, सतीश चौहान, नन्द किशोर भट्ट, मोहन भंडारी, प्रवेश कुमार, यशोदा भारद्वाज, नेहा मालयान, मीरा रतूड़ी, रविन्द्र सिंह परमार, विकास मौर्य सहित समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *