उत्तराखंड

*विश्व जल दिवस पर एसआरएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ’*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 23-March-2026 डोईवाला- विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में “जहां पानी बहता है, वहां…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 23-March-2026 डोईवाला- विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में “जहां पानी बहता है, वहां समानता बढ़ती है” थीम के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, सतत जल प्रबंधन और सामाजिक व लैंगिक समानता के प्रति विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करना रहा।
वाटर एंड सैनिटेशन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जल उपलब्धता और लैंगिक समानता के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और समान जल पहुंच महिलाओं और वंचित वर्गों के स्वास्थ्य, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान, विचार-विमर्श सत्र और समेकित जल संसाधन प्रबंधन पर संवाद आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज़, स्कूल ऑफ योगा साइंसेज़ और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने जल संरक्षण, सतत विकास और समानता के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक “जल संरक्षण शपथ” के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, समान जल उपलब्धता सुनिश्चित करने और सतत जल प्रबंधन अपनाने का संकल्प लिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.