*योग के साथ आहार, व्यवहार ओर विचार के साथ पर्याप्त निद्रा जरूरी*


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठवें दिन योग साधकों को आहार, व्यवहार और उन्नत विचार के साथ स्वस्थ्य मन काया के लिये पर्याप्त निंद्रा का लेना आवश्यक है।योगाचार्य स्वामी जितेंद्रानन्द ने कहा कि योग , प्राणायाम साधना के लिए उम्र बाधा नही है बल्कि आप इसके निरन्तर प्रयास से कठिन से कठिन यौगिक क्रिया कर मिशाल बन सकते है।
आज प्रातः हवन, पूजन यज्ञ के बाद उषा माता ने अयंगर योग , स्वामी जितेंद्रनन्द ने यौगिक क्रियाओं का गढ़ रहस्य और शाररिक साधना,योग का महत्व विशाल बोधि ,योग और आर्युवेद डॉ नरेश चौधरी,ओशो ध्यान, साधना बोधि वर्धमान,प्रेचिंग-मुंगेर स्कूल ऑफ योगा बिहार के स्वामी आत्म स्वरूपानन्द ने योग , प्राणायाम, ध्यान ,साधना सहित अन्य तत्वों से योग साधकों को ज्ञान प्रदान किया।
आज प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन के निर्देश पर तीसरा हैरिटेज ग्रुप जिसमे देशी विदेशी साधकों को बिटल्स आश्रम(चौरासी कुटिया महेश ध्यान केंद्र)का वाक कराकर उन्हें ध्यान, प्राणायाम कराकर यँहा अपार शान्ति से परिचित कराया ।इस अवसर पर ड्रम सर्किल एवम बडोनी बदर्स का परर्फोर्मेंस,कुंडली जागरण बोधि वर्धमान के बाद कॉमेडी शो रविन्द्र जोनी, हनुमान चालीसा स्ट्रिंग म्यूजिक केयर के बाद गङ्गा आरती के साथ रूपकुमार राठौर एंड सोनाली राठौर के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या में आध्यात्मिक भक्ति रस के साथ अपनी भारतीय सँस्कृति के गीत गुनगुनाये गए।
उल्लेखनीय है कि कल इस अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल करेंगे।जिसमे योग महोत्सव में शामिल योगाचार्यो, योग साधकों सहित नगर के वशिष्ठ अथितियों का शामिल होना निश्चित है।इस बार योग महोत्सव ने जन सहभागिता के साथ हैरीटेज, रन फार योगा, स्वच्छता मिशन के साथ योग प्राणायाम की कठिन साधना के साथ उनकी जिज्ञासा को जानकर उनके सवालों का जबाब मर्मज्ञ योगाचार्यो से कराकर इसका महत्व बढ़ाने का कार्य किया है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में निगम की आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी , कर्मचारी मेहनत करते दिखे।कल आई भयानक वारिश के साथ आये मौसम विभाग के अलर्ट का असर भी योग की धारा में धूमिल होता नजर आया।

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अंर्तराष्ट्रीय योग महोत्सव में उत्कृष्ठ व्याख्यान एवं सराहनीय संयोजन के लिए डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित….

हरिद्वार 21 मार्च 2026।अंर्तराष्ट्रीय योग महोत्सव पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत ‘‘योग का आपदा प्रबंधन में विशेष महत्व’’ एवं योग तथा आयुर्वेद बढ़ाते हैं रोगों से लड़ने की क्षमता’’ विषयों पर ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कार्यरत महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति इंडियन रेडक्रास के सदस्य प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को विशेष व्याख्यानों एवं अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के उत्कृष्ठ संयोजन के लिये गढ़वाल मंडल विकास निगम से महाप्रबंधक लक्ष्मी राज चौहान ने उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी ने देश- विदेश से आये हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में योग का विशेष महत्व है तथा आयुर्वेद एवं योग एक साथ आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों को तनाव से तो मुक्त करते ही हैं साथ ही साथ उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। एक तरफ आयुर्वेद शरीर को फिर से जीवन्त करता है तथा योग मन की चेतना की शुद्धि करता है। इस प्रकार आयुर्वेद एवं योग एक दूसरे के पूरक हैं। योग जहां मन, शरीर और आत्मा के बीच सांमजस्य स्थापित करता है वहीं आयुर्वेद आहार विहार एवं दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से आपदाओं से प्रभावित होने के कारण अवसाद से ग्रसित व्यक्तियों को तनाव मुक्त करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्य रखता है। डॉ. नरेश चौधरी ने केदारनाथ आपदा 2013 एवं कोविड़-19 जैसी वैश्विक महामारी में किये गये कार्यों के अनुभवों से भी प्रतिभागियों को रुबरु कराया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने भी डॉ. नरेश चौधरी की उत्कृष्ठ संयोजन के लिये विशेष रुप से सराहना करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं से भी जो समाज में जागरुकता फैलाते हैं वह अतुल्नीय एवं उल्लेखनीय है और ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित किये जाने से उस व्यक्ति की ऊर्जा तो बढ़ती ही है साथ ही समाज में संदेश जाता है कि अपने दायित्वों के अतिरिक्त भी सामाजिक कार्यों से मानवता के लिए भी समयदान करना चाहिये। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अपर महाप्रबंधक दीपक रावत एवं गंगा रिसोर्ट के प्रबंधक राजेन्द्र ढौड़ियाल ने भी डॉ. नरेश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागेदारी करता है तो ऐसे व्यक्ति को सम्मानित करने से उक्त व्यक्ति में नयी ऊर्जा का संचार होता है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *