उत्तराखंड

*चैत्र नवरात्र का भव्य शुभारंभ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना, भक्तिमय हुआ वातावरण*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, 19 मार्च। श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, मनीराम मार्ग में मंदिर समिति के तत्वावधान में आज चैत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, 19 मार्च। श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, मनीराम मार्ग में मंदिर समिति के तत्वावधान में आज चैत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश स्थापना कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरियाली बीजकर देवी के बीज मंत्र के सामूहिक जप से हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

माता के गगनभेदी जयकारों के बीच नगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक माता की चौकी में भाग लिया। इस अवसर पर पंडित ज्योति शर्मा द्वारा पारंपरिक नवरात्र पाठ किया गया, जिसके पश्चात उन्होंने अपनी भक्ति भरी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “गुफा से बाहर आजा तेरे नवराते आए…”, “अंगना पधारो मैया…”, “आयो आयो री नवरात्रि त्योहार…”, “तू भीख ना देगी तो मैं शोर मचा दूंगा…” तथा “मैये मैं खाली नई जाना” जैसी भेंटों पर भक्त झूम उठे।

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा सहित मनोहर चड्डा, सतीश कक्कड़, प्रदीप कोहली, मीनू अरोड़ा, सुमन बहल, संतोष शर्मा, नीतू जुनेजा, अनिल मेहरा, राजेश रावल, चंद्र बजाज, मोनिका खट्टर, रूबी गाबा, मीनू मल्होत्रा, सीमा चिचड़ा, आशा खुराना, गोल्डी ब्रेजा, मनोज ढीगरा, चंद्र भाटिया, पंकज चावला, चंद्र विरमानी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.