देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -15 मार्च 2026 को श्री भरत मंदिर झंडा चौक सभागार मे 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर को लेकर विचार विमर्श और मंथन किया गया जिसमें तय किया गया कि विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलवाया जाएगा. महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद रोगी व्यक्तियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है. एक स्वस्थ समाज का निर्माण उत्तम स्वास्थ्य औऱ निरोगी काया के द्वारा ही संभव है.
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि शिविर में लगभग सभी रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करेगी जिसमें मस्तिष्क रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग,नेत्र रोग, बाल रोग,स्त्री रोग विशेषज्ञ और संपूर्ण स्वास्थ्य चेकअप और जांच विशेषज्ञ फिजिशियन के द्वारा करवाई जाएगी.
इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल,वरुण शर्मा, भगत राम कोठरी,महंत रवि शास्त्री, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी , पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंत्री इंटर कॉलेज मेजर गोविंद सिंह रावत, प्राचार्य सुरेंद्र भट्ट ,लखविंदर सिंह , संजय ध्यानी, सिमरन उप्पल , अशोक कुमार रस्तोगी, राकेश सिंह मियां,बच्चन सिंह पोखरियाल,जयेंन्द्र रमोला,अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर,चंद्रशेखर,चंद्र मोहन नारंग, मनोरंजन देवरानी,राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,, अमित उप्पल,संजय ध्यानी, अनिल रावत, रामकुमार संगर, राहुल शर्मा,राजेश कोठियाल, मयंक भट्ट,संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल,रंजन अंथवाल,अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल,प्रवीण रावत,दीपक भारद्वाज,प्रतीक खन्ना,आदित्य झा, ध्रुव,आदि उपस्थित थे.
