ऋषिकेश

*ऋषिकेश -पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग को खोले जाने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का जताया आभार*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 22 दिसम्बर 2023 - पूर्व जिला मंत्री भाजपा राकेश पारछा ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 22 दिसम्बर 2023 –

पूर्व जिला मंत्री भाजपा राकेश पारछा ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग को खोले जाने पर आभार प्रकट किया। पूर्व जिला मंत्री ने कहा कि डॉक्टर अग्रवाल की कार्यशैली ही उनके जीत के प्रत्येक बार के अंतर को बढ़ाती है।

पारछा ने कहा कि पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग बंद होने के चलते वाल्मीकि नगर से सटे मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। जिसके कारण वाल्मीकि नगर के लोगों के घरों में धूलकण बहुत मात्रा में आ रहे थे। साथ ही इस मार्ग पर अत्यधिक गड्ढे होने के कारण आवागमन में दिक्कत है पैदा हो रही थी।

पारछा ने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा 12 दिसंबर को मंत्री डॉ अग्रवाल को अवगत कराया गया था। जिस मंत्री डॉ अग्रवाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा मौके से ही डीआरएम मुरादाबाद को दूरभाष पर मार्ग की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए पुराने मार्ग को खोलने के निर्देश दिए थे।

पारछा ने कहा कि पुराना मार्ग खुलने से वाल्मीकि नगर के निवासियों को वायु प्रदूषण जैसी समस्या से निजात मिली है। इस मौके पर वाल्मीकि नगर के निवासियों द्वारा डॉ अग्रवाल का आभार प्रकट किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.