उत्तराखंड

*दीपक सेमवाल बने ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष*

देव भूमि जे के न्यूज- हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस ऋषिकेश: प्रेस क्लब सभागार में ऋषिकेश प्रेस क्लब की बैठक में प्रेस क्लब में लंबे समय…


देव भूमि जे के न्यूज- हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
ऋषिकेश: प्रेस क्लब सभागार में ऋषिकेश प्रेस क्लब की बैठक में प्रेस क्लब में लंबे समय से रिक्त चल रहे अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक सेमवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के गठन का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री को होगा।
प्रेस क्लब की बैठक में संरक्षक हरीश तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नौटियाल के निधन के पश्चात संगठन का अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा है। उन्होंने इस पद पर दैनिक जागरण के प्रभारी दीपक सेमवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति जताई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यकारिणी के गठन का अधिकार संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सेमवाल और महामंत्री विनय पांडेय को सौंपा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। चार धाम यात्रा बस स्टैंड में प्रेस क्लब परिसर के समक्ष कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में संरक्षक राजेश शर्मा, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, आलोक पंवार, राजीव खत्री, सूरजमणी सिलस्वाल, अमित कंडियाल, राजेंद्र भंडारी, ललित शर्मा, राव राशीद, मनीष अग्रवाल, राव शहजाद, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.