उत्तराखंड

*उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का कार्यकारिणी विस्तार – डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा में “मोर्चे” को मिला जनसमर्थन*

देव भूमि जे के न्यूज -16 जून 2025- __________________ उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के संगठन विस्तार की कड़ी में कल एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ऋषिकेश के एक होटल…

देव भूमि जे के न्यूज -16 जून 2025-

__________________

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के संगठन विस्तार की कड़ी में कल एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ऋषिकेश के एक होटल में किया गया, जिसमें डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्वी देहरादून के अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने की, मंच संचालन संयुक्त रूप से प्रमोद काला एवं हिमांशु रावत द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व सैनिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा” को अपना समर्थन दिया।

महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि राज्य में जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले विकल्पों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमारी लड़ाई जनहित की है। डोईवाला और ऋषिकेश की कार्यकारिणी से उम्मीद है कि ये क्षेत्र अब परिवर्तन की दिशा में मजबूत आधार बनेंगे।

उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के मौलिक हकों की आवाज़ बनना है। जो लोग केदारनाथ से लेकर मैदान तक हमारे साथ खड़े रहे हैं, वही अब इस जनसंग्राम को निर्णायक बनाएंगे।

पूर्वी देहरादून अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि पूर्वी देहरादून के संगठन विस्तार से मोर्चा को ज़मीन पर मजबूती मिलेगी। डोईवाला और ऋषिकेश दोनों ही ऐसे क्षेत्र हैं, जहां युवाओं और पूर्व सैनिकों का विशेष योगदान रहा है।

पछवादून अध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि चकराता, सहसपुर और विकासनगर में काफी तादात में लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पछवादून की जनता ने दिखा दिया कि जनता विकल्प चाहती है। अब पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में जनता दूसरे विकल्प के लिए मोर्चा से जुड़ना चाहती है।

बैठक में सर्वसम्मति से बॉबी रांगड एवं यशपाल सिंह असवाल को जिला उपाध्यक्ष जबकि गौतम राणा को जिला महामंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त कस्तूरी चौहान प्रमिला बिष्ट को महिला कार्यकारिणी सदस्य एवं विनोद सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी चुना गया।

बैठक में दिनेश चंद मास्टर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुसुम जोशी, सुधीर राय, शशी रावत आदि ने भी भविष्य की कार्ययोजना, स्थानीय मुद्दों पर जनसंवाद, महिला व युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी, और संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण पर चर्चा की।

बैठक में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, महासचिव मोहित डिमरी, प्रवक्ता हिमांशु रावत, पछवादून अध्यक्ष निरंजन चौहान, पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद मास्टर, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, सुधीर राय रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम जोशी, उषा डोभाल, शशि रावत, लाल मणि रतूड़ी, राकेश बिष्ट, मनोज कोठियाल नरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, जय कृष्ण अन्थवाल, राहुल रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.