उत्तराखंड

*ऋषिकेश–हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी पर अब नहीं होगा जल भराव – सीसी सड़क निर्माण कार्य का मेयर ने किया शुभारंभ*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, दिनांक —14/6/2025 ऋषिकेश नगर क्षेत्र में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…


देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, दिनांक —14/6/2025

ऋषिकेश नगर क्षेत्र में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मेयर शम्भू पासवान ने हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी क्षेत्र में सीसी (कांक्रीट) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मेयर ने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को उच्च गुणवत्ता में कार्य करने और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

इसके साथ ही मेयर ने परशुराम चौक से लेकर गंगानगर तक चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

निरीक्षण एवं शुभारंभ के दौरान कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से शिवकुमार गौतम, आदेश गोयल, रूपेश गुप्ता, माधवी गुप्ता, उदित जिंदल, सतीश सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज, रामकिशन अग्रवाल तथा दीपक बिष्ट शामिल थे।

नगर निगम द्वारा यह पहल शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.