उत्तराखंड

*नदी में स्नान के दौरान दो युवक डूबे एक को बचाया गया*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 1 जून 2025 आज स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा तभी दूसरा बचाने गया इस दौरान एक युवक डूब गया। प्राप्त खबरों के…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 1 जून 2025 आज स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा तभी दूसरा बचाने गया इस दौरान एक युवक डूब गया।
प्राप्त खबरों के अनुसार सिंगटाली पुल के पास थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत नदी किनारे हरियाणा गुड़गाव से आया एक 14 लोगों का एक ग्रुप जो नहाने के लिए नदी किनारे चले गए, ग्रुप का एक व्यक्ति नहाने के दौरान तेज बहाव में आकर डूबने लगा , जिसे बचाने के लिए अन्य युवक भी खुद गया, जो किसी तरह व्यक्ति को बचाने के दौरान किसी बड़े पत्थर पर आ गया , इस घटना पर एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया, बयासी एस डी आर एफ टीम तुरंत पत्थर के ऊपर फंसे युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया, डूबे व्यक्ति की सर्चिंग के लिए डीप डाइविंग टीम ढाल वाला को बताया गया, डीप डाइविंग टीम द्वारा तुरंत डीप डाइवर किशोर कुमार द्वारा 20 से 25 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक का शव बरामद किया, डूबे युवक के शव को राजस्व पुलिस को सुपर्द किया गया।

रेस्क्यू किया गया युवक-
अंकित कुमार 30 वर्ष s/o महेश कुमार सीतापुर उत्तरप्रदेश को सकुशल निकाल लिया गया था

डूबे युवक का नाम गुड्डू यादव 26 वर्ष संबल उत्तरप्रदेश ,

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.