उत्तराखंड

*ऋषिकेश -संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था रोटेशन समिति ऋषिकेश द्वारा महापौर शम्भू पासवान का हुआ जोरदार स्वागत*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 28/03/2025- शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था रोटेशन समिति ऋषिकेश के द्वारा महापौर शम्भू पासवान का स्वागत कार्यक्रम रखा गया, जिसमें संयुक्त रोटेशन के…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 28/03/2025-

शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था रोटेशन समिति ऋषिकेश के द्वारा महापौर शम्भू पासवान का स्वागत कार्यक्रम रखा गया, जिसमें संयुक्त रोटेशन के सभी पदाधिकारी द्वारा महापौर शंभू पासवान का भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शंभू पासवान द्वारा आईएसबीटी मार्ग का नवीन निर्माण का निरीक्षण एवं संयुक्त बस अड्डे पर नगर निगम के स्थानांतरण में हो रहे निर्माण कार्य के साथ ही उत्तराखंड चार धाम संयुक्त यात्रा रोटेशन बस एवं मोटर मालिकों के साथ उनके कार्यालय में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रोटेशन के पदाधिकारीगण ने उन्हें माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया, इसके साथ ही रोटेशन के अधिकारियों ने यात्रा में आ रही खामियों और समस्याओं से मेयर शंभू पासवान को अवगत कराया। मेयर शंभू पासवान ने मोटर मालिकों की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही रोटेशन परिसर के पास रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का भी तो त्वतरित समाधान किया।

इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी,जी एम सी सी के अध्यक्ष संजय शास्त्री, यातायात कम्पनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन रमोला,टी जी एम ओ कम्पनी के निदेशक बलवीर सिंह रौतेला, सीमांत सहकारी संघ से जगविजय पवार, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय के निदेशक विनोद भट्ट, रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी, टैक्सी युनियन के उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, यातायात निदेशक योगेश उनियाल, भोला दत्त जोशी, अजय बधानी , प्यारेलाल जुगराण,प्रदीप कनवासी, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, कविता शाह ,देवदत्त शर्मा, सुजीत यादव उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.