उत्तराखंड

*श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज महामंडल सिद्धचक्र विधान के छठवें दिन हुए अनेकों धार्मिक आयोजन*

देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश 26 जुलाई 2026 हरिद्वार रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज महामंडल सिद्ध चक्र विधान के छठवें दिन ऋषिकेश विधायक एवं…

देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश 26 जुलाई 2026 हरिद्वार रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज महामंडल सिद्ध चक्र विधान के छठवें दिन ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अग्रवाल अपने संबोधन में ने कहा कि यह विधान जन जन का कल्याणकरी है और विश्व में केवल मनुष्य पर्याय में ही इसको करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि जैन समाज का प्रत्येक कार्यक्रम में हमें जाने का अवसर मिला है और जैन समाज का मेरे प्रति प्रेम निश्चित रूप से भुलाया नहीं जा सकता है। जैन समाज के समस्त उपस्थित लोगों का में आभार व्यक्त करता हूं एवं शुभकामनाएं देता हूं।
आज विधान महामंडल में 258 अर्ग को मंडला पर चढ़ाया गया। इसमें कल 516 अर्ग चढ़ाएं जायेंगे। कार्यक्रम को शास्त्री देवेश कुमार जैन एवं आदिश कुमार जैन संगीतकार के संचालन एवं निर्देशन में भव्य रूप में चल रहा है।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज श्री दिगंबर जैन मंदिर में सपरिवार उपस्थित होकर प्रत्येक त्यौहार को बड़े ही दिव्य और भव्य स्तर पर मनाता है मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

इस धार्मिक आयोजन में सबसे पहले अशोक कुमार जैन शांतिनगर एवं प्रदीप कुमार जैन को भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज के इस आयोजन में प्रदीप कुमार जैन, मृदुला जैन, अरविन्द कुमार जैन दीपा जैन, अतुल जैन रेखा जैन, संजीव जैन वंदना जैन, अशाेक जैन अंशु जैन, सुभाष जैन पूनम जैन, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, राहुल जैन, अंकुर जैन, अमित जैन, महेश जैन, रमेश चंद जैन, अशोक कुमार जैन, सचिन जैन, प्रीति जैन, सुमिता जैन, अमिता जैन, सविता जैन श्यामपुर, रूचि जैन श्यामपुर, ममता जैन रजनीश जैन, कमलेश जैन, ऊषा जैन, अंजली जैन, ममता जैन ढालू वाला, अनीता जैन, दिव्या जैन, स्वाती जैन, नेहा जैन एवं समाज के काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया

कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार जैन उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन द्वारा विधायक का आभार प्रकट किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.