उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से संगठनात्मक स्तर पर उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।…

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से संगठनात्मक स्तर पर उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों की जानकारी महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) ऋषि सिंघल ने दी।

ऋषि सिंघल के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत को मेनिफेस्टो विभाग में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयेन्द्र रमोला को प्रदेश ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश सिंह एडवोकेट को प्रदेश संपत्ति प्रभारी (एसेट्स इंचार्ज) की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सचिव सोहनलाल रतूड़ी को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी तथा प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल को राजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ऋषि सिंघल ने कहा कि संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में समन्वय बढ़ाने और विभिन्न विभागों की गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और संगठनात्मक दायित्वों के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं को विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.