उत्तराखंड

*त्रिवेणी घाट के नवीनीकरण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान ने किया औचक निरीक्षण*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ त्रिवेणी घाट पर चल रहे नवीनीकरण…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ त्रिवेणी घाट पर चल रहे नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए परियोजना के ब्लूप्रिंट एवं 3डी लेआउट का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाट के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और भविष्य में भू-कटाव की समस्या से बचाव के लिए 8.5 मीटर ऊंची रिटेनिंग वॉल, एक मीटर मोटी राफ्ट और पीसीसी फाउंडेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार, सीढ़ियां और रैंप बनाए जाएंगे। बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है। परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन जोन, लैंडस्केपिंग और पौधारोपण भी प्रस्तावित है।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली पर्व को देखते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही आगामी कुंभ मेले के प्रमुख स्नानों से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अधिकांश कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में घाट का विकास आधुनिक सुविधाओं के साथ उसकी धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

महापौर ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य स्वीकृत डिजाइन और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने निर्माण के दौरान गंगा के प्राकृतिक प्रवाह, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य त्रिवेणी घाट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.