देवभूमि जे के न्यूज,हरिद्वार, 21 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होता है। माता का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।







0 Comments