उत्तराखंड

*अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिया 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न*

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की खाद्यान्न संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को…

देवभूमि जे के न्यूज,देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की खाद्यान्न संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल हैं।

अर्धकुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों की संभावित आमद को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से किए गए अतिरिक्त आवंटन की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस आवंटन से मेले के दौरान खाद्यान्न की संभावित मांग को पूरा करने तथा संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में राज्य सरकार को सहायता मिलेगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.