उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, रामप्रीत साहनी गिरफ्तार.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश-15 सितंबर 2026- शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद…

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, रामप्रीत साहनी गिरफ्तार.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश-15 सितंबर 2026-

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने 14 सितंबर की रात काले की ढाल स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को काले की ढाल, सर्वहारा नगर निवासी युवती ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामप्रीत साहनी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 371/2026, धारा 69 बीएनएस 2023 के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

14 सितंबर को पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन काले की ढाल के पास टेम्पो स्टैंड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए नियमानुसार रात 9 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन पुत्र बृजराज साहनी, निवासी गली नंबर-6, सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश। मूल निवासी ग्राम देवसीया, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सीमा राघव, कांस्टेबल 260 गौरव यादव और कांस्टेबल 309 अंकुर कुमार शामिल रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.