उत्तराखंड

ऋषिकेश – ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश की आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश की आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लेबर कॉलोनी स्थित कृष्णा नगर में चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल रमेश मैठाणी क्षेत्र में गश्त एवं ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से संबंधित सूचनाओं के मद्देनजर दोनों पुलिसकर्मी लेबर कॉलोनी में सोनिया उर्फ गुड्डी के घर की ओर जाने वाले चौराहे पर मौजूद थे।

इसी बीच सोनिया के पति दलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वहां मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह और अधिक आक्रोशित हो गए तथा अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिसकर्मियों को वहां से चले जाने के लिए कहने लगे।

पुलिसकर्मी जब आरोपी को नियंत्रित कर चौकी आईडीपीएल ले जा रहे थे, तभी लेबर कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा चौक के पास मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे दलविंदर सिंह ने अचानक हाथ बढ़ाकर मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर घुमा दिया। इससे मोटरसाइकिल की गति अचानक बढ़ गई और वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद भी आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा मौके से फरार हो गया। संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपनी चोटों का मेडिकल परीक्षण भी कराया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पूर्व में भी दर्ज हैं आबकारी के मामले

पुलिसकर्मियों की जुबानी तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में दलविंदर सिंह के विरुद्ध मुकदमा संख्या 574/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132 एवं 121(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दलविंदर सिंह निवासी लेबर कॉलोनी, ऋषिकेश के विरुद्ध पूर्व में वर्ष 2015, 2015, 2018, 2018 और 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज रहे हैं। वर्तमान मामला छठा दर्ज मुकदमा है।

वहीं, पुलिस प्रेस नोट में आरोपी की पत्नी सोनिया उर्फ गुड्डी का भी आपराधिक इतिहास दर्ज किया गया है। उसके विरुद्ध वर्ष 2009 से 2026 तक आबकारी अधिनियम, गुंडा अधिनियम और अन्य धाराओं में कुल 16 मुकदमों का उल्लेख किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.