ऋषिकेश

*कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन देवांचल उत्तराखंड के संरक्षक बने ओमप्रकाश पंत*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन देवांचल उत्तराखंड की ओर से 1 नवंबर 2026 को व्यापार सभा भवन में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम में…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन देवांचल उत्तराखंड की ओर से 1 नवंबर 2026 को व्यापार सभा भवन में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम में चार लोगों को ओमप्रकाश पंत, डॉ. प्रमोद कुमार जैन, ट्रस्टी सीनियर सिटीजन, नरेश चंद्र भारद्वाज, भवानीशंकर व्यास को संगठन का संरक्षक सर्वसम्मति से नामित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने चार लोगों के नाम पर सर्वसम्मति जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन का लंबा अनुभव परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में लगाया है। ऐसे में उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवनयापन की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नवनियुक्त संरक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के आभारी हैं। यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को दिशा मिलती है। इसलिए उनके जीवन को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज अनेक वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा, पारिवारिक उपेक्षा, अकेलेपन और अन्य व्यावहारिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में संगठन की जिम्मेदारी है कि वह उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाए और संबंधित विभागों एवं प्रशासन के माध्यम से उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करे।
नवनिर्वाचित संरक्षकों ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए कार्य करेंगे। वरिष्ठजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को केवल औपचारिक सम्मान देने के बजाय सामाजिक गतिविधियों और निर्णय प्रक्रिया में भी उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनके प्रति संवेदनशील सामाजिक वातावरण तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और वरिष्ठ नागरिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. बृजभूषण गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, हरिद्वार, डॉ. प्रमोद कुमार जैन, ट्रस्टी एवं वरिष्ठ नागरिक, नरेश चंद्र भारद्वाज, भवानी शंकर व्यास, भारत भूषण बाली, अरविंद जैन, हेमचंद पांडेय, विनोद नौटियाल और विजय पंवार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने चारों लोगों को संरक्षक नामित किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में संगठन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.