ऋषिकेश

इंदिरा नगर में विकास को गति, वार्ड 38 और 39 के बीच नाली निर्माण का शुभारंभ।

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश ऋषिकेश। इंदिरा नगर में वार्ड संख्या 38 एवं 39 के मध्य नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू…

इंदिरा नगर में विकास को गति, वार्ड 38 और 39 के बीच नाली निर्माण का शुभारंभ।

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश

ऋषिकेश। इंदिरा नगर में वार्ड संख्या 38 एवं 39 के मध्य नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने किया। इस निर्माण कार्य को क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नाली निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट एवं संजू प्रेम सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवाण, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी और पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। नाली निर्माण जैसे कार्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के साथ क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिकों की सुविधा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.