ऋषिकेश

गुमानीवाला में जर्जर कैनाल रोड का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 16 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली कैनाल रोड का अधिकारियों…

गुमानीवाला में जर्जर कैनाल रोड का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण.

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 16 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली कैनाल रोड का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। सड़क की जर्जर हालत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द पेचवर्क कराने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय पहले ही निर्मित इस सड़क की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। कम समय में सड़क का खराब होना गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो सकती है। ऐसे में त्योहारों से पहले सड़क की मरम्मत कराना आवश्यक है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता और आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि जनता को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में तत्परता बरतने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी, कनिष्ठ अभियंता संजीव चौहान, ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, गोविंद सिंह महर, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, भाजपा नेता मानवेंद्र कंडारी, गणेश भट्ट, अभिलाषा बहुगुणा और संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.