उत्तराखंड

एसआरएचयू रामलीला महोत्सव में “लंका दहन” का भव्य मंचन

देवभूमि जे के न्यूज़– 29-SEP-2025 डोईवाला।- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट परिसर में हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (HRWT) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भगवान शिव…

एसआरएचयू रामलीला महोत्सव में “लंका दहन” का भव्य मंचन

देवभूमि जे के न्यूज़– 29-SEP-2025

डोईवाला।- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट परिसर में हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (HRWT) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भगवान शिव की भव्य आरती से हुआ। शिव आरती के साथ संपूर्ण वातावरण में भक्ति और अध्यात्म का भाव गूंज उठा। इसके पश्चात रामेश्वर पूजा का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को धार्मिक भावना से सराबोर कर दिया।

मंचन के अगले दृश्य में अंगद और रावण के बीच तीव्र संवाद प्रस्तुत किया गया, जिसमें धर्म-अधर्म के मध्य चल रही वैचारिक टकराव को सजीव रूप से मंचित किया गया। विभीषण मिलन का दृश्य भी दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक क्षण बना, जिसमें प्रभु श्रीराम की धर्मनिष्ठा, करुणा और मर्यादा का अनुपम चित्रण हुआ।

महोत्सव का सबसे बहुप्रतीक्षित और मुख्य आकर्षण रहा लंका दहन का दृश्य। हनुमान के क्रोध, वीरता और धर्म के प्रति समर्पण को दर्शाते इस मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जैसे ही लंका जलकर भस्म हुई, पूरा परिसर “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका विश्वविद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने निभाई, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ दिया।

*दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ*
रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला और एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, नगर पालिका डोईवाला अध्य्क्ष नरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा,

“रामलीला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारे संस्कारों, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की जीवंत परंपरा है। आज की पीढ़ी को इससे जुड़कर मर्यादा, धर्म और करुणा जैसे गुणों को आत्मसात करना चाहिए। मैं हिमालयन विश्वविद्यालय को धन्यवाद देता हूं कि वह शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी सहेजने का कार्य कर रहा है।”

*स्टाफ फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया गया सम्मानित*
रामलीला मंचन के उपरांत, विश्वविद्यालय के स्टाफ फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता रही टीमों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। दोनों टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस सम्मान समारोह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के संतुलन को दर्शाया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में HRWT की टीम ने समर्पित भाव से भूमिका निभाई।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.