उत्तराखंड

*धनतेरस पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 6 नवंबर। धनतेरस के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 6 नवंबर। धनतेरस के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर, बीमारी से ग्रसित एवं गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सात लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इनमें जोतराम शर्मा, कुमारी मनीष चौहान, लालमन, दुलेश्वरी, संगीता, पुष्पा एवं अनीश कुमार शामिल रहे। सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहायता के चेक सौंपे गए।

इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को सहयोग देना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची जनसेवा है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहना आवश्यक है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

देवभूमि JK News, ऋषिकेश

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.