उत्तराखंड

*अखिल भारतीय महापौर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट*

अखिल भारतीय महापौर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर देशभर के महापौरों के समक्ष आ…

अखिल भारतीय महापौर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर देशभर के महापौरों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं शहरी निकायों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए महापौरगण उपस्थित रहे, जिनमें नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान भी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास से जुड़े मुद्दों, नगर निकायों की वित्तीय आवश्यकताओं, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आधारभूत संरचना के विकास तथा स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने से संबंधित विषयों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा ।

इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने ऋषिकेश नगर की विकास संबंधी आवश्यकताओं, तीर्थ एवं पर्यटन नगरी होने के कारण बढ़ते शहरी दबाव तथा नगर निगम को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यदि नगर निकायों को पर्याप्त वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो तो शहरों में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जा सकती है तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा महापौरों की समस्याओं के समाधान एवं शहरी विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

महापौर शंभू पासवान ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से ऋषिकेश सहित देश के सभी नगर निकायों में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी तथा शहरी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.