ख़ास ख़बर

*हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 200 रोगियों ने उठाया लाभ*

देवभूमि जेके न्यूज,30/08/2024-डोईवाला- हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड व मुख्य चिकित्सा कार्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सीएचसी नारसन में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन…

देवभूमि जेके न्यूज,30/08/2024-डोईवाला- हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड व मुख्य चिकित्सा कार्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सीएचसी नारसन में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 से ज्यादा रोगियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में संस्थापित हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से सीएचसी नारसन में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य जांच शिविर आयोजित किया गया। एचआईएमएस के प्राचार्य डॉ. ऐके देवरारी के दिशा निर्देशन में आयोजित शिविर में कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ. सुरभि मिश्रा, जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. शिवम सेठी, बाल रोग विभाग से डॉ. सविता पाण्डे, नेत्र रोग विभाग से डॉ. सिमरन सोनी, स्त्री रोग विभाग से डॉ. स्वाति सिंह, डेंटल सर्जरी से डॉ. निधि कुंद्रा, हड्डी रोग विभाग से डॉ शशांक तायल, मनोरोग से डॉ. अंशु प्रसाद ने स्वास्थ्य शिविर में आए करीब 200 से ज्यादा रोगियों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण, परामर्श सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन सहित विभिन्न जांचों सहित निशुल्क दवा भी वितरित की गयी। स्वास्थ्य शिविर के संचालन में डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अवनि गुप्ता, सागर वर्मा, सक्षम श्रीवास्तव, साक्षी चौधरी, सलोनी शर्मा ने अपना सहयोग दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.