उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नटराज चौक पर हुआ भव्य स्वागत.

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश।** विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद देहरादून लौट रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश पहुंचने पर नटराज चौक में…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश।**

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद देहरादून लौट रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश पहुंचने पर नटराज चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का ऋषिकेश आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नटराज चौक पर रुके और उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह, उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान नटराज चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.