उत्तराखंड

डॉ. हेमचंद्र पांडे बीआईएस की अस्पताल योजना समिति में प्रिंसिपल सदस्य नियुक्त.

देव भूमि जे के न्यूज,डोईवाला, 28 अक्टूबर। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट के निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पांडे को भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो…

देव भूमि जे के न्यूज,डोईवाला, 28 अक्टूबर।

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट के निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पांडे को भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नई दिल्ली की अस्पताल योजना समिति (एमएचडी 14) में प्रिंसिपल सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को हिम्स जौलीग्रांट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे अस्पताल सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की विशेषज्ञता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

डॉ. हेमचंद्र पांडे इससे पूर्व एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए बीआईएस की महत्वपूर्ण समिति में उनकी नियुक्ति को उल्लेखनीय माना जा रहा है।

डॉ. पांडे ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देश में विभिन्न क्षेत्रों के मानकों के निर्माण और विकास के लिए कार्य करने वाला राष्ट्रीय निकाय है। अस्पताल योजना समिति के माध्यम से अस्पतालों के नियोजन से जुड़े मानकों और तकनीकी पहलुओं पर कार्य किया जाता है। ऐसे में समिति में उनकी भूमिका अस्पतालों की बेहतर योजना, सेवाओं की गुणवत्ता और मानकीकरण से संबंधित प्रयासों में महत्वपूर्ण होगी।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने डॉ. पांडे को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति हिम्स जौलीग्रांट की संस्थागत उपलब्धियों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे अस्पताल सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर नियोजन और मानकीकरण से जुड़े राष्ट्रीय प्रयासों में संस्थान की विशेषज्ञता का योगदान बढ़ेगा।

डॉ. हेमचंद्र पांडे ने वर्ष 1970 में मिशन इंटर कॉलेज, द्वाराहाट से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में उच्च शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1982 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमसी) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। उन्होंने अंडमान-निकोबार के सेना चिकित्सालय में तीन वर्ष तक सेवाएं दीं। इसके बाद बरेली और शाहजहांपुर में भी चिकित्सा सेवाओं में योगदान दिया।

अपने करियर के दौरान डॉ. पांडे ने पीजीआई, लखनऊ में अस्पताल प्रशासन विभाग के अध्यक्ष और चिकित्सा अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के मद्देनजर बीआईएस की अस्पताल योजना समिति में उनकी नियुक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के नियोजन और मानकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.