उत्तराखंड

ऋषिकेश-चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज जून के तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डा यथार्थ मलिक da अपूर्वा चौधरी,नेत्र विषेशज्ञ, एवम फिजियोथेरेपी डॉक्टर की टीम ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 61व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, एस पी अग्रवाल महासचिव ,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन,,हर चरण सिंह, नरेश गर्ग, डा विजय गुप्ता एच एस असवाल , प्रमोद सतीजा, अशोक शर्मा , आलोक शर्मा दिनेश शर्मा,ओ पी मुलतानी, सत्य प्रकाश गुप्ता श्याम सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.