ऋषिकेश

ऋषिकेश -माता के नेत्रदान की इच्छा पूरी की.

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 11 अप्रैल 2024- तीर्थनगरी हरिद्वार व ऋषिकेश में नेत्रदान के प्रति चलाए जा रहे अभियान से समाज में धीरे-धीरे चेतना आ रही है, लोग…

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 11 अप्रैल 2024-
तीर्थनगरी हरिद्वार व ऋषिकेश में नेत्रदान के प्रति चलाए जा रहे अभियान से समाज में धीरे-धीरे चेतना आ रही है, लोग रक्तदान, नेत्रदान के साथ-साथ अंगदान के लिए भी आगे आ रहे हैं ।
विस्तृत जानकारी देते हुए नेत्रदान कार्यकर्ता एवं लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग ने बताया कि आर्य नगर निवासी 72 वर्षीय शीतल भाटिया का उपचार कर रहे चिकित्सा के जवाब देने पर उनके पुत्र गुलशन भाटिया, प्रदीप भाटिया व रोहित भाटिया ने अपनी पूज्य माता के अंगदान की इच्छा जाहिर की ।आयु की बाध्यता देखते हुए अंगदान नहीं हो सकते थे। अतः देर रात्रि श्रीमती भाटिया के निधन पर परिवार ने तुरंत रात्रि में ही दृष्टिदुत अनिल अरोड़ा से सम्पर्क किया जिन्होने तुरंत एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम को सूचित किया । टीम में गए डॉक्टर पंक्ति व पवन नेगी ने उनके निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए ।नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 324 वां सफल प्रयास है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.