ऋषिकेश

*हेमलता गोयल व सुमन बजाज के निधन पर परिजनों ने कराया नेत्रदान*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,मां हर पल तुम साथ हो ,मेरे मुझको यह एहसास है। आप तो बहुत दूर हो लेकिन, तेरे नयन हमारे पास है। उपरोक्त…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,मां हर पल तुम साथ हो ,मेरे मुझको यह एहसास है।
आप तो बहुत दूर हो लेकिन, तेरे नयन हमारे पास है।
उपरोक्त वाक्य श्रीमती हेमलता गोयल व श्रीमती सुमन बजाज के परिवार पर चरितार्थ होते है ,
जिनके निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से वह आज भी संसार में जीवित हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष व नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया कि गत सप्ताह देहरादून निवासी लायंस क्लब के मंडलीय सचिव आशुतोष गोयल की माता के निधन की सूचना पर दधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश गोयल से संपर्क किया ,जिन्होंने तुरंत श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा के साथ महन्त इन्दरेश हास्पिटल की नेत्रदान की टीम को भेजा ,जहां टीम ने दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।
कनखल निवासी दीपक बजाज की माता के निधन की सूचना पर पर राम शरण चावला के साथ एम्स आई बैंक की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम को उनके निवास पर भेजा, जहां टीम ने पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिये । शोक प्रकट करने गए रवि शर्मा, संदीप , राजेश्वर ,पारिजात शर्मा ,गोपाल ने परिजनों की को साधुवाद दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.