उत्तराखंड

*तोली गांव में हिम्स जौलीग्रांट ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 102 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार*

देव भूमि जे के न्यूज,डोईवाला, 26 नवंबर। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट की ओर से पौड़ी गढ़वाल के ग्राम तोली स्थित हिमालयन संजीवनी क्लिनिक (टेलीमेडिसिन सेंटर)…

देव भूमि जे के न्यूज,डोईवाला, 26 नवंबर। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट की ओर से पौड़ी गढ़वाल के ग्राम तोली स्थित हिमालयन संजीवनी क्लिनिक (टेलीमेडिसिन सेंटर) में निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तोली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 102 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 46 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल थीं।

शिविर में सामुदायिक चिकित्सा, हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान 102 लोगों की हीमोग्लोबिन और 92 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस) जांच की गई। सामुदायिक चिकित्सा विभाग में 70, ऑर्थोपेडिक्स में 72, जनरल मेडिसिन में 73 और नेत्र रोग विभाग में 52 मरीजों ने परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

बेहतर उपचार और आगे की जांच के लिए 22 नेत्र रोगियों, 10 हड्डी रोगियों और 2 ईएनटी मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई तथा 18 महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। इसके अलावा कम सोडियम वाले नमक के उपयोग, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी बताया गया।

शिविर का आयोजन प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जयन्ती सेमवाल के मार्गदर्शन तथा डॉ. नेहा शर्मा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में किया गया। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में चिकित्सकों के साथ इंटर्न, पीएचडी शोधार्थियों, एमएसडब्ल्यू और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.