उत्तराखंड

*हरिपुर कला के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के पद स्वीकृत कराने की मांग, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 26 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर ऋषिकेश…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 26 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हरिपुर कला स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के आवश्यक पद स्वीकृत करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हरिपुर कला की आबादी लगभग 30 से 35 हजार है। इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में मात्र एक राजकीय इंटर कॉलेज संचालित है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों के पद स्वीकृत नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में हिंदी एवं समाजशास्त्र विषय संचालित होने के बावजूद इनके अध्यापकों के पद स्वीकृत नहीं हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद भी स्वीकृत नहीं होने से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों को इन विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों का रुख करना पड़ता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का मूल अधिकार है और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। हरिपुर कला जैसे बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के आवश्यक पदों का सृजन एवं स्वीकृति बेहद जरूरी है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री से जनहित और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक विषयों के शिक्षकों के पद शीघ्र स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव ज्योति यादव को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.