उत्तराखंड

*ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 43 पव्वे अंग्रेजी शराब और 30 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जनपद को नशामुक्त बनाने और अवैध शराब सहित मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 और 24 नवंबर को पुलिस टीम ने राणा मार्बल्स के सामने श्यामपुर क्षेत्र से मुकुल देव सिंह नेगी (20 वर्ष), निवासी ग्राम बड़कोट, शेराबागवान, लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल को 43 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में भरत विहार के सामने खाली प्लॉट से क्रिश कश्यप (21 वर्ष), निवासी गली नंबर 03, सर्वहारा नगर, ऋषिकेश को 30 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मुकुल देव सिंह नेगी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 616/2026 तथा क्रिश कश्यप के विरुद्ध मुकदमा संख्या 617/2026 धारा 60(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुंदर, कमलेश कुमार, सुनील कुमार और उदयवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.