उत्तराखंड

*गूलर घाटी बस हादसे के घायलों का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 नवंबर 2026- गूलर घाटी में हुए भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने…

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, 17 नवंबर 2026-

गूलर घाटी में हुए भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक घायल को आवश्यकता के अनुसार समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल और संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया कि प्रभावितों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन और दुःखद घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार की ओर से घायलों के उपचार और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.