उत्तराखंड

*क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में एसआरएचयू को वैश्विक पहचान, भारत में 74वां स्थान*

देवभूमि जेके न्यूज | डोईवाला, 17 नवंबर 2026- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड का…

देवभूमि जेके न्यूज | डोईवाला, 17 नवंबर 2026-

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-सस्टेनेबिलिटी 2027 में वैश्विक स्तर पर 1501 प्लस बैंड में स्थान प्राप्त किया है। एशिया में विश्वविद्यालय को 584वां स्थान मिला है, जबकि भारत में एसआरएचयू 74वीं रैंक पर रहा है। पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 565वां स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग प्रतिष्ठित वैश्विक उच्च शिक्षा रैंकिंग संस्था क्यूएस क्वाक्यूरेली साइमंड्स की ओर से जारी की गई है।

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव तथा प्रशासन एवं सुशासन के आधार पर किया जाता है। इसमें पर्यावरणीय प्रभाव और सामाजिक प्रभाव को 45-45 प्रतिशत, जबकि प्रशासन एवं सुशासन को 10 प्रतिशत महत्व दिया गया है। इन तीनों क्षेत्रों के अंतर्गत कुल नौ प्रमुख संकेतकों के आधार पर विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।

इस वर्ष की रैंकिंग अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है, जिसमें दुनिया के 107 उच्च शिक्षा तंत्रों के 2,000 से अधिक विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। ऐसे व्यापक वैश्विक मूल्यांकन में एसआरएचयू की उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रगति को दर्शाती है।

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि उत्तराखंड के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को विशेष प्राथमिकता देता है। विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता, हरित परिसर, शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक सहभागिता और प्रभावी संस्थागत प्रशासन के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में मिली यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को और मजबूत करती है। साथ ही यह सतत, जिम्मेदार और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उच्च शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है।

डॉ. धस्माणा ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय को अपने वर्तमान प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, सुधार के नए अवसर तलाशने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संस्थागत गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। विश्वविद्यालय भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.