उत्तराखंड

दुःखद हादसा -गूलर पुल के पास भीषण हादसा: 120 फीट नीचे नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, नौ की मौत, 27 घायल*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 17 नवंबर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के समीप मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जोशीमठ…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 17 नवंबर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के समीप मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 120 फीट नीचे गूलर गाड़ नदी में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में बस चालक और परिचालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, फायर सर्विस और आईटीबीपी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे चौकी गूलर के माध्यम से थाना मुनिकीरेती को बस नदी में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती और थाना नरेंद्रनगर की पुलिस टीमों के साथ आपदा राहत दल, नरेंद्रनगर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से जवानों को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस के अलावा स्थानीय अस्पतालों, एलएंडटी और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। दुर्गम स्थान पर कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK09PA-9779 मंगलवार तड़के करीब 3:15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक सहित कुल 34 लोग सवार थे। बस को राजेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंदन सिंह निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग चला रहे थे। दुर्घटना में चालक राजेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। बस परिचालक अनुज भंडारी (27) निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती ने भी हादसे में जान गंवा दी।

पुलिस द्वारा जारी मृतकों की सूची के अनुसार पांच लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें विक्की (37) निवासी चंदौसी, संभल (उत्तर प्रदेश), पुन्नू (55) निवासी मैखंडी, टिहरी, राज राय निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, बस चालक राजेंद्र सिंह (48) निवासी रुद्रप्रयाग और परिचालक अनुज भंडारी (27) निवासी शिवपुरी, टिहरी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चार अन्य लोगों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने हादसे में घायल 25 यात्रियों की सूची भी जारी की है। इनमें मोहम्मद वहाब अंसारी (22), राहुल कुमार (24), अभिषेक (28), प्रत्यूष (23), अर्जुन सौरन (34), बुधन मुर्मू (50), आयरा (3), नूरजहां (26), राजकुमार (32), जतिन (21), पंकज नेगी (31), संतोष कुमार (38), वीरेंद्र सिंह (58), मुन्ना सिंह (28), सागर (21), खुशी भट्ट (19), नवीन (31), परेश मराठी, आसापंथ (64), पंकज कांडपाल (42), अंजू (32), आर्यन गुप्ता, रमेश चंद, दर्शन सिंह और रामा प्रसाद घोष (62) शामिल हैं। घायलों में झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्री शामिल हैं।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटनास्थल से यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए गूलर चौकी में रखवाया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई में जुटी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.