उत्तराखंड

*राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 16 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में…

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 16 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा भारत माता को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं भी राज्य आंदोलनकारी के रूप में संघर्ष किया है। राज्य निर्माण का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में साकार हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया। उनके संघर्ष और योगदान को सदैव स्मरण रखा जाना चाहिए। राज्य की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नामित पार्षद पूनम ढोभाल, नामित पार्षद सुमन रावत, मंडल मंत्री अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, गोविंद रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.