उत्तराखंड

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की जिम्मेदारी और विश्वसनीयता पर हुआ मंथन, सनसनी के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने पर जोर*

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में सोमवार को ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर विचार गोष्ठी…

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में सोमवार को ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की बदलती भूमिका, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, समाचारों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता, तथ्यात्मकता तथा डिजिटल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना तकनीक और सोशल मीडिया के विस्तार ने समाचारों के प्रसार की गति को कई गुना बढ़ा दिया है। अब किसी भी घटना की जानकारी कुछ ही क्षणों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। ऐसे में पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि समाचारों की तेजी के साथ उनकी विश्वसनीयता और तथ्यात्मकता भी बनी रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि खबर को आकर्षक बनाने के प्रयास में तथ्यों से समझौता नहीं होना चाहिए और सनसनी फैलाने के बजाय जनहित तथा सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने उपस्थित पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया ने सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहद आसान और तेज बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही पत्रकारों की जिम्मेदारी भी पहले से अधिक बढ़ गई है। आज किसी भी सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि समाचारों की प्रस्तुति आकर्षक हो सकती है, लेकिन उसकी मूल भावना सत्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर आधारित होनी चाहिए। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को तेजी से प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज तक सही, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ऐसी पत्रकारिता करनी चाहिए, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और आमजन का मीडिया के प्रति विश्वास मजबूत हो।

वरिष्ठ पत्रकार बीडी शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता को परजीवी प्रवृत्ति से बचाकर स्वतंत्र और मौलिक चिंतन को प्रोत्साहित करना होगा। किसी भी समाचार को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले उसका तथ्यात्मक विश्लेषण और सत्यापन आवश्यक है। पत्रकारों को अपनी लेखनी की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार गिरिधर गोपाल लुथरा ने कहा कि संवेदनशील विषयों पर समाचार प्रकाशित करते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी समाज में गलत संदेश दे सकती है और उसका व्यापक दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संवेदनशील मामलों में सभी पक्षों की जानकारी जुटाना, तथ्यों की पुष्टि करना और जिम्मेदारी के साथ समाचार प्रस्तुत करना पत्रकारिता का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम चन्द जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया सरकार और आमजन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। यहां आपदा, दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान समाचारों का समाज पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ऐसे समय में भ्रामक सूचनाएं और अपुष्ट खबरें लोगों में भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती हैं। इसलिए पत्रकारों को समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण से पहले तथ्यों की पूरी पुष्टि करनी चाहिए और आमजन तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी पहुंचानी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार पिताम्बर कुमार ने कहा कि मीडिया को समाज, सरकार और विभिन्न समुदायों के बीच संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। पत्रकारिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि जनहित के प्रति समर्पित एक जिम्मेदार कार्य है। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व सरकार और समाज की कमियों को उजागर करना ही नहीं, बल्कि सुधार के लिए सकारात्मक पहल करना और लोगों को जागरूक करना भी है। पत्रकारिता निष्पक्ष, निर्भीक और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होनी चाहिए।

गोष्ठी में अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर सूचनाओं की बाढ़ के बीच सही और गलत जानकारी में अंतर करना बड़ी चुनौती बन गया है। कई बार बिना सत्यापन के खबरें प्रसारित होने से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में पत्रकारिता से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तथ्यों की पुष्टि, भाषा की मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। यह आमजन की समस्याओं को सामने लाने, जनहित के मुद्दों को उचित मंच देने और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने का कार्य करती है। पत्रकारिता की सार्थकता तभी है, जब उसकी आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और वह जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता के साथ उठाए।

गोष्ठी के समापन पर इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, जनसमस्याओं को सामने लाना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और शासन-प्रशासन को जनहित के प्रति जवाबदेह बनाना भी है। वक्ताओं ने एकमत से कहा कि सनसनी के बजाय तथ्यपरकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देकर ही पत्रकारिता की गरिमा तथा मीडिया के प्रति आमजन का विश्वास बनाए रखा जा सकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रेश कोहली, उमाशंकर कुकरेती, प्रेम पंचौली,बी डी शर्संमाजिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे विचार, जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी बोलीं- सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और तथ्यात्मकता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत दीप शर्मा, बीडी शर्मा, हिना, सूर्य प्रकाश, जगमोहन मौर्य, अमित नेगी, अवनीश कुमार, रमन जायसवाल, कुलदीप सिंह, शिवनारायण, राहुल शर्मा, भुवनेश थपलियाल, सोहनवीर सिंह धीरवान, मुकेश कुमार, मानव डोभाल, आकाश सिंह और जसपाल राणा सहित अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र नेगी, कनिष्ठ सहायक इन्द्रेश तथा जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.