उत्तराखंड

*ऋषिकेश- ग्रेटव्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिकल के चेयरमैन मेहुल जे. शाह ने किया अंबिका इलेक्ट्रिकल का दौरा, प्रतिष्ठान की कार्यशैली की सराहना की*

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, दिन मंगलवार 17 नवंबर 2026। ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित अंबिका इलेक्ट्रिकल में मंगलवार को भारत की प्रतिष्ठित विद्युत उपकरण निर्माता ग्रेटव्हाइट ग्लोबल…

देवभूमि जेके न्यूज | ऋषिकेश, दिन मंगलवार 17 नवंबर 2026।

ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित अंबिका इलेक्ट्रिकल में मंगलवार को भारत की प्रतिष्ठित विद्युत उपकरण निर्माता ग्रेटव्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिकल के वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन मेहुल जे. शाह, वाइस प्रेसिडेंट विमलेंदु कुमार,वाइस प्रेसिडेंट चिराग बकोडिया,
सेल्स सुनील श्रीवास्तव तथा रीजनल मैनेजर सचिन महेश्वरी ने प्रतिष्ठान का दौरा किया। अंबिका इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर सतीश कुमार अरोड़ा ने कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के कर्मचारियों ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया।

अंबिका इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर सतीश कुमार अरोड़ा ने कहा कि ग्रेटव्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिकल विद्युत उपकरणों के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। कंपनी आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप विद्युत उत्पाद उपलब्ध करा रही है। ऋषिकेश में अंबिका इलेक्ट्रिकल को कंपनी की डीलरशिप प्राप्त है, जिसके माध्यम से प्रतिष्ठान ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों और गढ़वाल क्षेत्र के ग्राहकों को कंपनी के उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रेटव्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिकल के शीर्ष अधिकारियों का उनके प्रतिष्ठान में पहुंचना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिष्ठान की कार्यप्रणाली, उत्पादों की बिक्री, ग्राहकों के साथ व्यवहार और क्षेत्र में कंपनी के उत्पादों की मांग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने अंबिका इलेक्ट्रिकल के कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। सतीश कुमार अरोड़ा ने कहा कि प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी अधिकारियों का स्वागत करना उनके लिए विशेष अवसर रहा।

इस अवसर पर ग्रेट व्हाइट इलेक्ट्रिकल के चेयरमैन मेहुल जे. शाह ने कंपनी की विकास यात्रा, उत्पादों और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेट व्हाइट आधुनिक विद्युत उपकरणों के निर्माण एवं विपणन के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर तकनीक, उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्युत उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिजली से जुड़े उपकरण प्रत्येक घर, कार्यालय, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और औद्योगिक इकाई की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुके हैं। ऐसे में उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

मेहुल जे. शाह ने बताया कि कंपनी की उत्पाद श्रृंखला काफी व्यापक है। इसमें आधुनिक मॉड्यूलर स्विच, स्विच प्लेट, इलेक्ट्रिकल सॉकेट, प्लग, स्विच एक्सेसरीज, फैन रेगुलेटर, डोर बेल, वायर एवं केबल, विभिन्न प्रकार की एलईडी लाइट, पैनल लाइट, लाइटिंग एवं ल्यूमिनेयर, सीलिंग फैन, बीएलडीसी फैन, एमसीबी, आरसीसीबी, डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, चेंजओवर स्विच, आइसोलेटर, स्विचगियर, यूपीवीसी कंड्यूट पाइप एवं फिटिंग, पीवीसी इंसुलेशन टेप, सेंसर और स्मार्ट होम ऑटोमेशन से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी लगातार अपने उत्पादों में नए डिजाइन और तकनीकी सुविधाएं शामिल कर रही है। होम ऑटोमेशन और स्मार्ट स्विच जैसी तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुविधाजनक और आधुनिक जीवनशैली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एमसीबी और आरसीसीबी जैसे विद्युत सुरक्षा उपकरण बिजली के ओवरलोड और लीकेज जैसी स्थितियों से सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कंपनी का प्रयास है कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और बजट के अनुरूप उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हों। इसके लिए उत्पादों की डिजाइनिंग, निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा संबंधी मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए डीलर और वितरक व्यापारिक साझेदार होने के साथ-साथ ग्राहकों तक उत्पादों और उनकी विशेषताओं को पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अंबिका इलेक्ट्रिकल जैसे प्रतिष्ठानों के सहयोग से कंपनी अपने उत्पादों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही है।

सतीश कुमार अरोड़ा ने अपने प्रतिष्ठान की व्यापारिक यात्रा और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे रोड स्थित अंबिका इलेक्ट्रिकल वर्षों से ऋषिकेश और गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को विद्युत उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। प्रतिष्ठान में ग्राहकों की जरूरत, पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के विद्युत उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं। ग्रेट व्हाइट इलेक्ट्रिकल के उत्पादों की भी यहां थोक एवं खुदरा ग्राहकों को मांग के अनुसार आपूर्ति की जाती है।

उन्होंने कहा कि अंबिका इलेक्ट्रिकल की पहचान केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार, विश्वास और पारदर्शिता भी प्रतिष्ठान की विशेषता रही है। उनका प्रयास रहता है कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर सही उत्पाद मिले और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार सामान चुनने में पूरी जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाए।

सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि प्रतिष्ठान उचित मुनाफे के साथ व्यापार करने की नीति पर काम करता है। इसी कारण वर्षों से हजारों ग्राहक अंबिका इलेक्ट्रिकल के साथ जुड़े हुए हैं और प्रतिष्ठान की सेवाओं एवं व्यवहार से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापार की वास्तविक पूंजी उसके ग्राहक होते हैं। ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना और बिक्री के बाद भी बेहतर सहयोग देना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के साथ-साथ गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में भी विद्युत उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। मकानों, होटलों, धर्मशालाओं, आश्रमों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नए निर्माण कार्यों में आधुनिक विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ा है। ऐसे में प्रतिष्ठान का प्रयास है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर उनकी जरूरत के अनुरूप अधिक से अधिक उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों और अंबिका इलेक्ट्रिकल परिवार के बीच व्यापारिक संभावनाओं, बाजार की आवश्यकताओं, नए उत्पादों, आधुनिक तकनीक और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय बाजार में अंबिका इलेक्ट्रिकल के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी बेहतर व्यापारिक समन्वय बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर सौरभ अरोड़ा, हरदीप सिंह, शिव कश्यप, जितेंद्र प्रसाद, टिंकू कश्यप सहित अंबिका इलेक्ट्रिकल परिवार के अनेक सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

GreatWhite Global Pvt. Ltd. Senior Officials Visit Ambika Electrical in Rishikesh

Devbhumi JK News | Rishikesh | Tuesday, November 17, 2026-

Senior officials of GreatWhite Global Private Limited, one of India’s reputed manufacturers of electrical products, visited Ambika Electrical, located on Railway Road in Rishikesh, on Tuesday.

The visiting delegation included the company’s Chairman, Mehul J. Shah; Vice President Vimalendu Kumar; Vice President Chirag Bakodia; Sales Head Sunil Srivastava; and Regional Manager Sachin Maheshwari. Satish Kumar Arora, Proprietor of Ambika Electrical, warmly welcomed all the senior officials. The staff members of the establishment also extended a cordial welcome to the guests.

Satish Kumar Arora said that GreatWhite Global Private Limited is a well-established name in the electrical products industry. The company provides electrical products that cater to the needs of customers, giving priority to modern technology, attractive designs, superior quality and safety. Ambika Electrical holds the dealership of the company in Rishikesh and supplies its products to customers across Rishikesh, neighbouring areas and the wider Garhwal region.

He said that the visit of the top officials of GreatWhite Global Private Limited to his establishment was a matter of great pride and happiness. During the visit, the company officials gathered information about the establishment’s working system, product sales, customer relations and the demand for the company’s products in the region. The officials expressed satisfaction with the operations and business activities of Ambika Electrical. Satish Kumar Arora added that welcoming all the officials together with the staff members of his establishment made the occasion particularly special.

On the occasion, GreatWhite Electrical Chairman Mehul J. Shah shared details about the company’s growth journey, products and business operations. He stated that GreatWhite has continuously been setting new benchmarks in the manufacturing and marketing of modern electrical products. The company’s objective is to provide customers with electrical products that meet high standards of technology, quality and safety.

He said that electrical equipment has become an essential requirement in every home, office, hotel, commercial establishment and industrial unit. Therefore, there can be no compromise whatsoever when it comes to product quality and safety.

Mehul J. Shah informed that the company offers a wide range of products, including modern modular switches, switch plates, electrical sockets, plugs, switch accessories, fan regulators, doorbells, wires and cables, various types of LED lights, panel lights, lighting and luminaires, ceiling fans, BLDC fans, MCBs, RCCBs, distribution boards, changeover switches, isolators, switchgear, UPVC conduit pipes and fittings, PVC insulation tapes, sensors and products related to smart home automation.

He further stated that, keeping in mind the requirements of modern homes and commercial establishments, the company continuously incorporates new designs and technological features into its products. Through technologies such as home automation and smart switches, the company aims to provide consumers with greater convenience and a modern lifestyle.

He also highlighted that electrical safety devices such as MCBs and RCCBs play an important role in protecting against situations such as electrical overloading and current leakage.

The company’s endeavour is to provide customers with quality products at reasonable prices, according to their requirements and budgets. For this purpose, special attention is given to product design, manufacturing, quality testing and compliance with safety standards.

He said that dealers and distributors are not merely business partners for the company but also play an important role in communicating product features and specifications to customers. With the support of establishments like Ambika Electrical, the company is successfully expanding the reach of its products to an increasing number of consumers.

Satish Kumar Arora also shared detailed information about the business journey and services of his establishment. He said that Ambika Electrical, located on Railway Road, has been serving the people of Rishikesh and the Garhwal region by providing electrical equipment for several years. The establishment offers a wide variety of electrical products, keeping customers’ requirements, preferences and budgets in mind. GreatWhite Electrical products are also supplied to wholesale and retail customers according to market demand.

He said that the identity of Ambika Electrical is not limited to the sale of products alone. Good customer relations, trust and transparency have also remained the distinguishing features of the establishment. Its constant endeavour is to ensure that customers receive the right products at reasonable prices and are provided with complete information and assistance in selecting products according to their requirements.

Satish Kumar Arora further stated that the establishment follows a business policy based on reasonable profit margins. As a result, thousands of customers have remained associated with Ambika Electrical over the years and are satisfied with its services and customer-friendly approach.

He emphasised that customers are the real capital of any business. Maintaining their trust, providing quality products and extending proper assistance even after the sale are among the establishment’s top priorities.

He added that the demand for electrical equipment is steadily increasing not only in Rishikesh but also across various parts of the Garhwal region. The use of modern electrical equipment has increased in residential buildings, hotels, dharamshalas, ashrams, commercial establishments and new construction projects. In view of this growing demand, the establishment aims to make a wider range of products available at a single location to meet customers’ requirements.

During the programme, the company officials and the Ambika Electrical team also held positive discussions on business opportunities, market requirements, new products, modern technology and ways to provide better services to customers. The senior company officials appreciated the contribution of Ambika Electrical to the local market and expressed their commitment to maintaining better business coordination in the future.

On this occasion, Saurabh Arora, Hardeep Singh, Shiv Kashyap, Jitendra Prasad, Tinku Kashyap and several other members of the Ambika Electrical family and other guests were present.

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.